श्रमिकों ने वेतन को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

रीवा:डालमिया सीमेन्ट और एच. ई. डब्ल्यू कारखाने के श्रमिकों ने पिछली अपनी छ:माह की रुकी हुई वेतन भुगतान और कारखाना प्रबंधन द्वारा नियम विरुद्ध पूर्व से काम कर रहे श्रमिकों को हटाये जाने के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर कलेक्टर को आठ सूत्रीय मांग पत्र सौपा.कलेक्टर ने कारखाना प्रबंधन और श्रमिकों के प्रतिनिधियों के बीच चर्चा कर समस्या का तत्काल हल करने हेतु प्रबंधन को निर्देशित किया.

मांग पत्र में मांग की गई है कि कारखाने में कई वर्षो से कार्यरत श्रमिकों की सेवा शर्तो में बदलाव न किया जाय, रुका हुआ छ माह का वेतन भुगतान कराया जाय, सुरक्षा मापदण्ड सुनिश्चित किया जाय, यूनियन के पूर्व में निकाले गये प्रतिनिधियों को काम पर वापस लिया जाय, सीमेन्ट रोड में काम करने वाले वेजवोर्ड का समझौता लागू किया जाय, सेवानिवृत्ति के बाद श्रमिकों को मिलने वाली ग्रेज्युटी का लाभ सुनिश्चित किया जाय. इस मौके पर सीटू के जिलाध्यक्ष गिरिजेश सिंह सेंगर, कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश सिंह, सीमेन्ट यूनियन के नेता यू.बी.द्विवेदी, अनिल सोनी, राकेश शुक्ला, प्रवीण सिंह, मनोज तिवारी, अयोध्या पाण्डेय, पुष्पेन्द्र सिंह, धानेन्द्र तिवारी, लालविहारी सिंह, हरीलाल सिंह, जे.पी.द्विवेदी मौजूद रहे.

Next Post

शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट, सेंसेक्स 683 अंक नीचे खुला

Fri Jul 24 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like