जबलपुर: ग्वारीघाट, बरेला, गढ़ा थाने में दर्ज अपराधिक प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ईनाम घोषित किया है। जानकारी के मुताबिक ग्वारीघाट में दर्ज धोखाधड़ी के प्रकरण में रमाकांत सतनामी पिता शिवपाल सतनामी निवासी एम 18 बर्न कम्पनी कम्पाउंड, राजेन्द्र पुरी गोस्वामी निवासी ग्वारीघाट पर पांच पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है।
जबकि बरेला थाने में दर्ज अपराधिक प्रकरण में फरार आशिक भूमिया निवासी बरेला, अस्सू सेन उर्फ आशु निवासी बरेला समेत गढ़ा थाने में दर्ज प्रकरण में विक्की उर्फ विपिन ठाकुर निवासी गढ़ा पर चार-चार हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया।
