तड़के तीन बजे बिना नंबर की बाइक पर घूम रहे युवक खुद को पुलिस बताकर कर रह थे वसूली, दो पकड़े

ग्वालियर:यहां आज तड़के बाइक पर सवार होकर 3 युवक शराब के नशे में घूम रहे थे। रात 3 बजे उन्होंने भिंड रोड पर एक मिनी ट्रक और एलएनआईपीई के सामने लोडिंग वाहन रोककर खुद को दरोगा बताकर पूछताछ की, गाड़ी के कागजात देखे और वाहन में तोड़फोड़ भी की।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है और एफआईआर दर्ज कर ली है। पकड़े गए आरोपी कैलारस निवासी हैं, जिनमें से 2 नाबालिग हैं। आरोपी सौरभ गौड़ फरार है।

Next Post

पूजा पार्क में भोले बाबा एवं माता पार्वती की लगी हल्दी-मेंहदी

Tue Feb 25 , 2025
हल्दी-मेंहदी के कार्यक्रम में नन्हें-मुन्हें बच्चों ने दी आकर्षक संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति सीधी: युवा व्यापारी संघ द्वारा महाशिवरात्रि 26 फरवरी को आयोजित भोले बाबा की बारात को भव्यता प्रदान करने हेतु आज वैवाहिक कार्यक्रम के तहत पूजा पार्क में भोले बाबा एवं माता पार्वती को हल्दी-मेंहदी लगाने का […]

You May Like

मनोरंजन