सूने मकानों का ताला तोड़ कर जेवरात ले उड़े चोर,पुलिस ने दर्ज किया मामला

भोपाल।राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सून मकान में चोरी का मामला सामने आया है. जहां चोरों ने ताला तोड़ कर घर के अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर लिए. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. जानकारी के अनुसार फरियादी लक्ष्मी बंसल पति अशोक निवासी आशादीप अपार्टमेंट विजय नगर ने कोहेफिजा थाने में सूचना दी है कि गुरूवार को अज्ञात चोरों ने उनके घर पर धावा बोला. फरियादा के अनुसार उनके घर की आलामारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 25 हजार रू. नगद चोरी हुए हैं. वहीं लामाखेड़ा निवासी छगन विश्वकर्मा ने निशातपुरा थाने में पुलिस को जानकारी दी है कि अज्ञात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़ कर करीब 90 हजार रू. के जेवरात चोरी कर लिए हैं. दोनों ही मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. अज्ञात चोरों की खोजबीन की जा रही है.

Next Post

सिक्किम भाजपा प्रवक्ता पासंग ग्याली शेरपा ने दिया इस्तीफा

Fri Sep 5 , 2025
गंगटोक, 5 सितंबर (वार्ता) सिक्किम में पासंग ग्याली शेरपा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिक्किम प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री शेरपा ने पार्टी के कामकाज और नेतृत्व का हमेशा अनिर्णय की अवस्था में रहने का हवाला देते हुए सिक्किम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को अपना […]

You May Like