भगवा झंडे के ऊपर हरा झंडा लगाने पर विवाद

रतलाम। शहर के कलाइगर रोड पर दो पक्ष झंड़े को लेकर आमने -सामने हो गए। विवाद की जानकारी पर पुलिस भी पहुंची और समझाईश के बाद मामला शांत हुआ।

शनिवार दोपहर बाद धार्मिक झंडा लगाने को लेकर हिंदू-मुस्लिम पक्षों में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। इस क्षेत्र में आधा हिस्सा हिंदू समुदाय का तो आधे में मुस्लिम परिवारों के घर हैं। गणेशोत्सव आयोजन समिति द्वारा प्रतिमा स्थल के पास खंबे पर झंडा लगाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। दरअसल गली में स्थापित गणेश पांडाल के पास खंभे पर झंडा लगाया गया। तब मुस्लिम पक्ष ने आपत्ति ली कि ईद मिलादुन्नबी नजदीक है। इसलिए उन्हें भी वहां झंडा लगाने का स्थान चाहिए। जब कुछ जगह पर भगवा झंडा के ऊपर ही मुस्लिम पक्ष में झंडा लगा दिया। इसकी सूचना हवा की तरह फैली तथा शाम 5 बजे तक दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। इधर हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। स्थिति बिगडऩे की आशंका को देखते हैं पुलिस बाल को एक्शन मोड में आना पड़ा।

एक स्थान से उतराया झंडा

 

मौके पर सीसी सत्येंद्र कुमार घनघोरिया, मानक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को संदेश दी। पुलिस ने विवाद की सुलह के लिए क्षेत्र को दो भागों में विभाजित कर दोनों ओर अपने-अपने झंडा लगाने की समझाईश दी गई। हालांकि दोनों पक्ष मान गए, लेकिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई। वहीं एक स्थान से झंड़ा भी उतराया गया हैं।

Next Post

बडऩगर एसडीएम पाराशर को फोन पर मिली धमकी

Sat Aug 30 , 2025
उज्जैन। बडऩगर एसडीएम के मोबाइल पर आये कॉल के बाद उन्हे धमकी दी गई। कॉल करने वाले का कहना था कि तुम्हे देख लेंगे। एसडीएम ने लिखित शिकायत आवेदन दिया। पुलिस को केस दर्ज कर जांच शुरू की है। बडऩगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि एसडीएम धीरेन्द्र […]

You May Like