पति ने पत्नी को दिया धक्का , लोडिंग वाहन से टकराकर हुई घायल

​इंदौर:राऊ थाना क्षेत्र के एबी रोड स्थित कन्याशाला स्कूल के पास एक पति ने अपनी पत्नी से विवाद के दौरान मारपीट की और उसे धक्का दे दिया। धक्का लगने से महिला सड़क पर गिर गई और लोडिंग वाहन से टकराकर घायल हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।​गौरी नगर निवासी आरती साहू ने राऊ पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।

फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे अथर्व साहू से मिलने के लिए पति दीपक साहू निवासी पलाश परिसर, राऊ के घर आई थीं। इस दौरान पति दीपक ने उनसे कहा कि वे थाने चलकर बात करेंगे।​फरियादी आरती अपने पति दीपक के साथ थाने आ रही थीं, तभी रास्ते में कन्याशाला स्कूल के पास एबी रोड पर उनके पति दीपक उन्हें गालियाँ देने लगे।

जब आरती ने गालियाँ देने से मना किया, तो पति दीपक साहू ने उनके साथ हाथापाई की और उन्हें थप्पड़ मारा। इसके बाद, दीपक ने आरती को जोर से धक्का दे दिया।​धक्का लगने से आरती सड़क पर गिर गईं और वहाँ से गुजर रहे एक लोडिंग वाहन से टकरा गईं। इस घटना में आरती को सिर और दाहिने पैर में चोट आई है।​राऊ पुलिस ने फरियादी आरती साहू की शिकायत पर आरोपी पति दीपक साहू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है

Next Post

बर्थडे पार्टी में न आने पर विवाद, युवक पर चाकू से हमला

Fri Dec 12 , 2025
इंदौर:बाणगंगा थाना इलाके की नंदबाग कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी में शामिल न होने के विवाद में तीन आरोपियो ने घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपियों ने फरियादी के साथी को नुक़ीले धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। बाणगंगा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर […]

You May Like