सतना: एनएचएम के अमरपाटन ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर को सीएमएचओ सतना ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जबाव तलब किया है।सीएमएचओ ने दो-टूक चेतावनी पत्राचार में जारी किया है, अगर 72 घंटे के अंदर बीपीएम केबी नामदेव से जबाव तलब किया है। आरोप है कि ब्लॉक अमरपाटन में चल रहे एनएचएम के प्रोग्रामों प्रगति निराशजनक है, एमडी एनएचएम डॉ सलोनी सिडाना ने भी संभागीय समीक्षा में नराजगी व्यक्त की थी।
इसके पहले मैहर में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति के बैठक के दौरान लिए गए निर्णय में भी प्रगति कमजोर व लापरवाही पाई गई, जिसमें टीबी मुक्त अभियान की प्रगति 9 फीसदी, राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम की प्रगति 43 फीसदी, एनएएफएलडी स्क्रीनिंग की प्रगति महज 3 प्रतिशत ही रही, वहीं टीकाकरण एमआर-1 , एमआर-2 केवल 7 प्रतिशत जिसमें सुधार नहीं किया गया।
