
सागर। सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंडेला में युवती पर उसके ही पिता द्वारा कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार को घरेलू विवाद के चलते आरोपी अंडेला निवासी रामबहार घोषी ने अपनी ही पुत्री संध्या घोषी पर कुल्हाड़ी से कई वार कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना मालथोन में तत्काल मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया एवं घटना में प्रयुक्त आलाजरब कुल्हाड़ी जप्त की गई है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।
