केरल:पी राजीव ने किया महिला उद्यमी सम्मेलन के लोगो का अनावरण

तिरुवनंतपुरम, (वार्ता) केरल के उद्योग मंत्री पी. राजीव ने महिला उद्यमी सम्मेलन 2025 के लोगो का अनावरण किया। यह सम्मेलन उद्योग एवं वाणिज्य निदेशालय द्वारा 13 अक्टूबर को त्रिशूर में आयोजित किया जाएगा।
विश्व बैंक द्वारा समर्थित एमएसएमई प्रदर्शन को बढ़ाना और तेज करना परियोजना (आरएएमपी) के तहत आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना है।
मंत्री ने बताया कि ‘उद्यम वर्ष’ पहल के तहत राज्य में पंजीकृत उद्यमियों में 31 प्रतिशत महिलाएं हैं।
उन्होंने कहा, “यह सम्मेलन इच्छुक उद्यमियों को इस क्षेत्र में प्रवेश करने और मौजूदा उद्यमों के विस्तार के अवसर प्रदान करेगा।”
इसमें 1,000 से अधिक महिला उद्यमियों के भाग लेने की उम्मीद है। कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी अपनाने, ई-कॉमर्स, डिजिटलीकरण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अनुप्रयोग पर सेमिनार शामिल होंगे।एक प्रदर्शनी और उद्यमियों को बैंकों, शोध संस्थानों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जोड़ने वाली एक प्रस्तावित एकल-खिड़की प्रणाली भी इस आयोजन का हिस्सा होगी।

Next Post

लद्दाख में विरोध प्रदर्शन में चार की मौत, 55 घायल, गृह मंत्रालय ने जारी किया बयान

Thu Sep 25 , 2025
जम्मू/लेह, (वार्ता) लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों की लेह में पुलिस के साथ झड़प, पथराव और सीआरपीएफ के एक वाहन में आग लगाने के दौरान कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों सहित 55 अन्य घायल हो गए। इसके बाद […]

You May Like