यूपीआई पर सरचार्ज लगाया तो बाजारों से हटेंगे क्यू कोड, नगद कारोबार करेंगे व्यापारी

इंदौर:2,000 से अधिक के यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित एमडीआर के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है. अहिल्या चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से जुड़े 125 व्यापारिक संगठनों ने फैसला किया है कि सरचार्ज लागू होते ही प्रतिष्ठानों से यूपीआई क्तक्र कोड हटाकर नगद कारोबार अपनाया जाएगा.शुक्रवार को अभिनव कला समाज परिसर में चेम्बर्स अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल और महामंत्री गोपाल दास अग्रवाल की अगुवाई में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया.

व्यापारियों का कहना है कि बढ़ती लागत और सीमित मुनाफे के बीच अतिरिक्त शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा. चेम्बर्स के संयुक्त सचिव ने बताया कि 23 सितंबर के ‘नो यूपीआई डे’ के बाद आंदोलन को अगले चरण में ले जाने की तैयारी है. इसके तहत पदाधिकारी अगले पांच दिनों तक विभिन्न बाजारों में जनसंपर्क कर व्यापारियों को लामबंद करेंगे. बैठक में गोविंद अग्रवाल, नरेंद्र बाफना, रजनीश चोरड़िया, हरदीप सिंह, मनीष निगम, सुशील मेहता, कैलाश खंडेलवाल, मनोज काला सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

Next Post

बिना वैध पंजीयन बन रहा था गुलाब जामुन मिक्स, अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में उत्पादन बंद

Sat Oct 10 , 2026
इंदौर:त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन की जांच में शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों में कई खामियां सामने आईं. मूसाखेड़ी स्थित अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में बिना वैध खाद्य पंजीयन के गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण और पैकिंग की जा रही थी. विभाग ने दो ब्रांड के नमूने लेकर वैध पंजीयन मिलने […]

You May Like