आनंद नगर में मिली अज्ञात बच्ची, परिजनों की तलाश

ग्वालियर: थाना बहोड़ापुर क्षेत्र अंतर्गत आनंद नगर के पास एक अज्ञात बच्ची मिली है, जो अपना नाम स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही है। बच्ची ने अपने पिता का नाम “नरेंद्र” बताया है, लेकिन अन्य कोई ठोस जानकारी नहीं दे सकी है।

फिलहाल बच्ची को सुरक्षित पुलिस संरक्षण में रखा गया है। पुलिस द्वारा उसके परिजनों की तलाश की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति को इस बच्ची के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह तत्काल थाना प्रभारी आलोक परिहार से संपर्क कर सकता है। संपर्क: +91 94243 90540. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बच्ची की पहचान कराने में सहयोग करें ताकि उसे जल्द से जल्द उसके परिवार तक पहुँचाया जा सके।

Next Post

आईटीएफ 100 मास्टर टूर्नामेंट में जीत हासिल कर 60 प्लस में चम्बल का मान बढ़ाया

Thu Apr 30 , 2026
मुरैना:लान टेनिस खिलाड़ी और टेनिस क्लब मुरैना के बनवारी लाल पचोरी, अजय गुप्ता ने आईटीएफ 100 मास्टर टूर्नामेंट में जीत हासिल कर 60 प्लस में चम्बल का मान बढ़ाया है। पचोरी ब गुप्ता पिछले 24 वर्ष से टेनिस खेल रहे हैं। आईटीएफ एक राष्ट्रीय स्तरीय टूर्नामेंट है जिसमें देश के […]

You May Like