महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया वृक्षारोपण

मंदसौर। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी के नेतृत्व में महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित महारानी लक्ष्मीबाई चौराहे पर वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री महेश जूनवाल, जिला मंत्री रानू भावसार, मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई का बलिदान साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय प्रतीक है तथा उनका जीवन आज भी देश की मातृशक्ति को प्रेरणा प्रदान करता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ईंधन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने ई-रिक्शा एवं ई-बाइक रैली निकाली। इसके पश्चात नवीन भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।

यशनगर चौराहे पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपालसिंह सिसौदिया ने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पार्षद बहनों, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

Next Post

मऊगंज जिला अस्पताल में मरीजों की जान से खिलवाड़

Thu Jun 18 , 2026
रीवा, मऊगंज जिला की सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. जिला बनने के करीब तीन साल बाद भी अस्पताल में व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ सकी हैं. सिविल अस्पताल के जनरल वार्ड में एक महिला सफाईकर्मी का मरीजों को इंजेक्शन लगाने […]

You May Like