किसानों की चिटनिस ने सीएम से बात कराई, धरना समाप्त

बुरहानपुर: बुरहानपुर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य कृषि संबंधी समस्याओं को लेकर चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन के बीच शनिवार को विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस (दीदी) किसानों के बीच पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने धरना स्थल पर मौजूद किसानों से विस्तारपूर्वक चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना. मुख्यमंत्री को फोन लगाकर सीधे किसान से बात कराई.

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि किसानों की पीड़ा और चिंताओं को समझते हुए उन्होंने तुरंत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा की. मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में आवश्यक निर्णय शीघ्र लेने का आश्वासन दिया है. मुख्यमंत्री से हुई चर्चा और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की. इस दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने तथा पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे.
मुआवजे की अधिकतम सीमा बढ़ाई
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि हमारे बुरहानपुर के किसान अपनी सभ्यता, सुसंस्कार और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं, खासकर जब वे अत्यंत मेहनत वाले केले की खेती से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हों. आज आंदोलनरत किसानों से भेंट कर उन्हें अवगत कराया गया कि सरकार उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए मुख्य रूप से तीन दिशाओं में कार्य कर रही है. मध्यप्रदेश सरकार केले की खेती के लिए विशेष कदम उठाने वाली एकमात्र सरकार है. सरकार ने विशेषकर केले के लिए आरबीसी 6-4 के अंतर्गत मुआवजे की राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है. पहले, 1 लाख रुपए का मुआवजा तय किया गया था और मुआवजे की अधिकतम सीमा को 1 लाख से बढ़ाकर 3 लाख रुपए किया गया था। किसानों की मांग पर, इसे और बढ़ाते हुए 1 लाख के मुआवजे को 2 लाख रुपए किया गया और कैप को बढ़ाकर 6 लाख रूपए किया गया है.

Next Post

कैथरीन आयरलैंड की राष्ट्रपति चुनी गयी

Sun Oct 26 , 2025
लंदन, 26 अक्टूबर (वार्ता) कैथरीन कोनोली आयरलैंड की नयी राष्ट्रपति चुनी गयी है। शनिवार को घोषित आधिकारिक चुनाव परिणामों के अनुसार निर्दलीय उम्मीदवार कैथरीन कोनोली ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल कर ली है और वह देश 10वीं राष्ट्रपति होगी। चुनावी नतीजों में सुश्री कोनोली की भारी जीत दिखाई गई […]

You May Like