नन्हें ठग ने झूठी कहानी सुनाकर महिला को फंसाया, नकली नोट देकर उड़ाए लाखों के गहने

ग्वालियर: जिले के सबसे व्यस्ततम इलाके महाराजबाड़ा में एक नन्हें ठग ने सधे अंदाज़ में एक महिला के साथ ठगी की अंजाम दिया. नन्हें ठग ने नौकरी पेशा एक महिला को झूठी कहानी सुनाकर जाल में फंसाया, फिर उसके गहने लेकर फरार हो गया. महिला को ठगी का एहसास तब हुआ जब सारे नोट नकली निकले.10 वर्षीय नन्हें ठग ने महाराज बाड़ा में अकेला देख एक महिला से बोला, दीदी बहुत भूखा हूं, कुछ नाश्ता करवा दो. फिर महिला को एक झूठी कहानी सुनाकर बातों में फंसा लिया और साथ लाए 500 रुपए की नकली नोटों की गड्डी थमाकर महिला के सारे गहने उतरवाकर फरार हो गया.

शहर के आपागंज शीतला कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय ज्योति पत्नी विशंभर रैकवार बुधवार को ड्यूटी से घर लौट रही थी, तभी 10 वर्षीय नन्हे ठग ने उसे रोका और खुद को जॉब से निकाले जाने और भूखे होने की कहानी सुनाई और महिला उसकी बातों में आ गई.नन्हें ठग की कहानी में इतनी गहराई थी कि महिला उसके साथ टाउनहॉल के सामने स्थित पार्क में बैठ गई. कुछ देर बाद उसने महिला को एक कपड़ा थमाया.

कपड़े में 500-500 रुपए के नोटों की नकली गड्डी थी. ठग ने महिला को बताया कि रुपयों की गड्डी उसकी तीन माह की सैलरी हैं.ठगी का अहसास होते ही महिला थाने पहुंची और आपबीती सुनाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर मा्मले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस घटना से जुड़े कुछ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. एक सीसीटीवी में नन्हा ठग नजर आया है.

Next Post

महिला सफाई कर्मियों ने कलेक्टर से मांगी स्वयं की सुरक्षा, ट्रांसफर का विरोध

Thu Jan 30 , 2025
शिवपुरी:शिवपुरी नगरपालिका की महिला सफाई कर्मचारियों ने शिकायत करते हुए बताया कि हम नगरपालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर पदस्थ हैं वहीं नगरपालिका अध्यक्ष ने हमारा स्थानांतरण 4 से 5 किलोमीटर दूर करवा दिया हैं जिससे हम काफी परेशान हैं हमें सुबह 5 बजे से अपना काम शुरू करना […]

You May Like