श्रीनाथ की तलैया के आसपास के लोगों को सताने लगा जलभराव का डर

जबलपुर: बारिश का सीजन बिल्कुल नजदीक है और ऐसे में नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी आए दिन बैठकें लेकर दिशा निर्देश तो सफाई अमले को दे रहे हैं लेकिन इन निर्देशों का जमीन पर असर नहीं दिखाई दे रहा है। जिससे स्पष्ट रूप से लग रहा है कि सफाई कर्मी अफसरों के निर्देशों को भाव नहीं दे रहे हैं। मामला तुलाराम चौक के सामने से जाने वाली उस गली जो जुड़ा है जो श्रीनाथ की तलैया तक जाती है। स्थानीय बुजुर्गों की माने तो समय रहते अगर निगम का अमला नहीं जागा तो वो दिन दूर नहीं जब श्रीनाथ की तलैया पानी से डूब जाएगी।

यहां के मौजूदा हालात की बात करें तो खुली नालियां जहां एक ओर संक्रामक बीमारियों का खतरा उत्पन्न कर रहीं हैं तो वहीं दूसरी तरफ गड्ढा खोदकर उसका मलबा वहीं छोड़ दिया गया है। ऐसे में श्रीनाथ की तलैया के रहवासियों को अब डर सताने लगा है कि कहीं बारिश फिर से नई मुसीबत न लेकर आ जाए। विदित हो कि हर बार बारिश के समय श्रीनाथ की तलैया के पास जलभराव की स्थिति निर्मित होती आई है इसलिए अब लोग पहले से ही जिम्मेदारों से पर्याप्त सफाई की मांग कर रहे हैं जिससे उन्हें बारिश में मुसीबत का सामना न करना पड़े। सामने आईं कुछ तस्वीरों में नजर आ रहा है कि यहां की कई नालियां भी कचरे से चोक हैं।

Next Post

बहन की शादी के लिए लोन तलाश रहे एक सेल्समैन से 1.19 लाख की ठगी

Mon Jun 8 , 2026
जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत दुर्गा कॉलोनी में बहन की शादी के लिए लोन, पैसों का इंतजाम करने के चक्कर में सेल्समैन जालसाजों के जाल में फंस गया और 1.19 लाख की ठगी का शिकार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, […]

You May Like