मुंबई, 27 जून (वार्ता) बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सुपरहिट फिल्म उमराव जान की स्क्रीनिंग के मौके पर सदाबहार अभिनेत्री रेखा की फिल्म सिलसिला के ‘चांदनी’ लुक को पुनः जीवंत कर महफ़िल में चार चांद लगा दिये।
आलिया ने गुलाबी साड़ी, सॉफ्ट मेकअप और आकर्षक मुस्कान में अस्सी के दशक की यादें ताजा कर दी। उन्होंने रेखा के फिल्म सिलसिला वाले गुलाबी साड़ी लुक को न सिर्फ दोहराया, बल्कि उसमें अपनी मासूमियत और आत्मविश्वास का तड़का भी लगाया।आलिया के इस खास लुक को स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने तैयार किया।
रिया कपूर ने सोशल मीडिया पर रेखा के लुक की तस्वीर साझा कर आलिया के इस लुक के पीछे की प्रेरणा के बारे में बताया।
गौरतलब है कि फिल्म उमराव जान को राष्ट्रीय फिल्म धरोहर मिशन के तहत 27 जून को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।
Next Post
बच्चा चोरी के संदेह में पिटाई
Fri Jun 27 , 2025
सीहोर, 26 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के सीहोर में आज बच्चा चोरी के संदेह में दो संदिग्ध व्यक्तियों की पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार सीहोर क़े जमुनिया रोड पर गेंहू के सायलो केंद्र के पास आज लोगों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को घूमते हुए देखा था। बताया […]

You May Like
-
9 months ago
बारिश से उड़द मूंग की फसल में नुकसान
-
1 year ago
नवाचारी विद्यालय में फ्री हेल्थ चेक अप कैंप
-
7 months ago
न्याय सत्याग्रह को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति
-
1 year ago
आटो रिक्शा समेत एक दर्जन दोपहिया वाहन चोरी
-
5 months ago
उत्तर मुंबई में होगा सांसद खेल महोत्सव
