
जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत सहजपुर में पति ने सरेराह पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। हमले में घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है । पुलिस के मुताबिक रचना झारिया 27 वर्ष निवासी रामपुर माण्डवा गोरखपुर ने लिखित शिकायत की कि उसके पिता धनीराम झारिया बरखेड़ा सहजपुर में रहते हैं, वर्ष 2019 में उसने पड़ोस में रहने वाले तरूण पटेल उर्फ चपटा से प्रेम विवाह किया था शादी के बाद वह एवं उसके पति तरूण पटेल नगर निगम के शासकीय मकान रामपुर माण्डवा बस्ती में रह रहे थे वर्तमान में उसकी 5 वर्ष की बेटी है पति तरूण पटेल शराब पीकर आये दिन विवाद कर मारपीट करता है जिससे परेशान होकर लगभग 2 माह से अकेली अपने पिता के घर बरखेड़ा सहजपुर में रह रही थी बेटी पति के पास रह रही है। रविवार को वह बस से सहजपुर आई थी वहां से पैदल बरखेड़ा जा रही थी दोपहर लगभग 2 बजे पति तरूण पटेल उर्फ चपटा मिला जो शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो पति ने उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर चोट पहुंचा दी।
