जया, गोली और आफताब बोले महाकाल की नगरी लाज़वाब

उज्जैन। मुंबई के सितारे महाकाल की नगरी पहुंचे। जिसमें फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा, फिल्म अभिनेता आफताब शिवदासानी और तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकार गोली ने कहा कि उज्जैन लाजवाब है और यहां बार-बार आने का मन करता है। वह महाकाल के दर्शन लगातार हम करते रहे, ऐसा मन करता है। जयप्रदा ने कहा कि यदि महाकाल का आशीर्वाद रहा तो उज्जैन पर फिल्म बनाऊंगी। सिंधी समाज के प्रमुख पर्व चेटीचंड पर महाकाल की नगरी उज्जैन में भव्य चल समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीएम मोहन यादव टावर चौक, फ्रीगंज पहुंचे और सिंधी समाज को पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने ध्वज लहराकर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान अनिल फिरोजिया, महेश परियानी, अनिल जैन कालूहेड़ा, मुकेश टटवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

उज्जैन बन रहा भव्य और दिव्य-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक और धार्मिक उत्सव समाज में प्रेम, भाईचारा और आत्मीयता को बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और मध्यप्रदेश सरकार भी सिंहस्थ 2028 को भव्य और दिव्य बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कर रही है। आने वाले सिंहस्थ से उज्जैन और प्रदेश की वैश्विक पहचान और मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सम्राट विक्रमादित्य के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि उनकी वीरता, न्यायप्रियता और दानशीलता से प्रेरणा लेकर शासन सुशासन के नए मानक स्थापित कर रहा है।

Next Post

पालघर के 56 परिवारों ने हिंदू धर्म अपनाकर किए ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन

Fri Mar 20 , 2026
ओंकारेश्वर। धर्म और अध्यात्म की नगरी ओंकारेश्वर में आज सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अद्भुत संगम हुआ। महाराष्ट्र के पालघर जिले से आए 56 परिवारों, जिन्होंने हाल ही में ईसाई धर्म को त्यागकर पुन: हिंदू धर्म अपनाया है, ने भगवान भोलेनाथ के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक, श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन […]

You May Like