
ओंकारेश्वर। धर्म और अध्यात्म की नगरी ओंकारेश्वर में आज सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अद्भुत संगम हुआ। महाराष्ट्र के पालघर जिले से आए 56 परिवारों, जिन्होंने हाल ही में ईसाई धर्म को त्यागकर पुन: हिंदू धर्म अपनाया है, ने भगवान भोलेनाथ के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक, श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। माथे पर तिलक, गले में पुष्पमाला और हाथों में श्रद्धा लिए इन इन सभी 56 श्रद्धालुओं के लिए दर्शन, पूजन और रुकने की समस्त उचित व्यवस्थाएँ प्रसिद्ध समाजसेवी मुकेश काशिफ द्वारा की गई थीं। इस अवसर पर समाजसेवी मुकेश काशिफ ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज पूरे देश में हिंदू धर्म के प्रति एक नई जागृति देखी जा रही है।
लोग अपनी प्राचीन परंपराओं और सनातन संस्कृति के महत्व को समझ रहे हैं। पालघर से आए ये परिवार अपनी स्वेच्छा से धर्म वापसी कर भगवान शिव के चरणों में आशीर्वाद लेने पहुँचे हैं।
