सेफ क्लिक साइबर जागरूकता रैली, युवाओं ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश

इंदौर:बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने और आमजन को जागरूक करने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक” जनसंवाद अभियान 1 से 11 फरवरी 2025 तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में इंदौर पुलिस ने आज इस अभियान का शुभारंभ किया और अक्सा इंटरनेशनल एविएशन इंस्टीट्यूट के छात्रों के साथ सायबर जागरूकता रैली निकाली।अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त क्राइम राजेश डंडोतिया के नेतृत्व में निकली इस रैली में 200 से अधिक छात्रों और पुलिस टीम ने भाग लिया, रैली पलासिया सेल्फी पॉइंट से 56 दुकान तक निकाली गई, जिसमें छात्रों और पुलिसकर्मियों ने बैनर और पम्पलेट्स के माध्यम से साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाई.

लोगों को समझाया गया कि अनजान लिंक/मैसेज पर बिना सोचे-समझे क्लिक न करें और सतर्कता के साथ ऑनलाइन गतिविधियां करें. “सेफ क्लिक” अभियान का मुख्य संदेश, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के लिए सतर्क रहें. अज्ञात लिंक, कॉल या मैसेज पर क्लिक करने से पहले सोचें. संवेदनशील जानकारी किसी के साथ साझा न करें. किसी भी साइबर अपराध की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें. इंदौर पुलिस का यह अभियान नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाने और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जारी रहेगा.

Next Post

इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 1137 बदमाशों की जांच, 535 पर कानूनी शिकंजा

Sun Feb 2 , 2025
इंदौर:शहर में अपराध पर नियंत्रण और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा विशेष अभियान चलाया गया. पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन और एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह एवं मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहरभर में देर रात कॉम्बिंग गश्त की गई। इस […]

You May Like