बैरसिया में सड़क हादसे की शिकार महिला ने 18 दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम, आरोपी कार चालक की तलाश

भोपाल। बैरसिया इलाके में हादसे का शिकार हुई घायल महिला ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. सड़क हादसे में घायल महिला करीब 18 दिन तक अस्पताल में भर्ती थी. 19 जून को एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी थी. पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है. मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक शैतान बाई (48) नजीराबाद इलाके के बरसाना गांव में रहती थी. हादसे वाले दिन शैतान बाई के दो भतीजे उन्हें अपने घर ले जाने के लिए आए थे. तीनों बाइक से जा रहे थे. इस दौरान चंदा-सलोई मार्ग पर जब वह पहुंचे थे. तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन सभी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर से बाइक असंतुलित हो गई और तीनों घायल हो गए. राहीगीरों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया. शैतान बाई के सिर में गंभीर चोट आने से उनका लगातार इलाज जारी था. इलाज के दौरान शैतान बाई की मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुट गई है. आरोपी कार चालक की तलाश बैरसिया थाना पुलिस कर रही है.

Next Post

सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस पर अमित शाह करेंगे कई बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ, 50 हजार PACS बनेंगे ई-पैक्स

Sun Jul 5 , 2026
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 6 जुलाई 2026 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विजन पर आधारित इस समारोह में सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का […]

You May Like