तेज रफ्तार ऑटो पलटा, 7 लोग घायल

रतलाम। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम साकड़ स्थित आमरोड पुलिया के पास एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। घटना 21 अप्रैल दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, ऑटो रिक्शा (क्रमांक आरजे-03-पीए-2734) का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान पुलिया के पास वाहन लहराया और नीचे पलट गया, जिससे उसमें बैठे यात्रियों को चोटें आईं। घायलों में मीराबाई, रेखा, पिंका, सांवरिया, सुभाष, अनिल और अशोक शामिल हैं, जो ग्राम साकड़ के निवासी बताए गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात चालक पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

पटवारी आत्महत्या मामला गरमाया,कर्मचारी संगठनों का प्रदर्शन

Thu Apr 23 , 2026
रतलाम/आलोट। खजूरी देवड़ा में पदस्थ पटवारी रविशंकर खराड़ी की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले में जिलेभर के कर्मचारी संगठन भी खुलकर सामने आ गए हैं। गुरुवार को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने रैली निकाल कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते […]

You May Like