लॉर्ड लखेश्वर स्कूल की मान्यता निरस्त,अब तालाबंदी

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के सबसे बड़े स्कूलों में शुमार लॉर्ड लखेश्वर स्कूल की मान्यता निरस्त हो गई है। स्कूल की मान्यता शिक्षा सत्र 2024-2025 तक थी इस वर्ष के शिक्षा साल के लिए इस स्कूल की मान्यता को “रिन्यूअल”नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि सरकारी भूमि पर बने प्राइवेट लॉर्ड लखेश्वर स्कूल को नगर परिषद ने एनओसी जारी नहीं की है, इस एनओसी वाले प्रकरण को ज्वाइंट डायरेक्टर ग्वालियर ने भी प्रथम अपील निरस्त कर दी है।

अब भोपाल में आयुक्त के समक्ष द्वितीय अपील की गई थी,लेकिन यह आयुक्त ने इस अपील को निरस्त कर दिया है अब इस स्कूल की मान्यता समाप्त हो चुकी है। स्कूल की मान्यता निरस्त हो जाने से करीब 1200 छात्र-छात्राओं के भविष्य पर सवाल है।जानकारी के मुताबिक बैराड़ नगर में पटवारी हल्का कालामढ़ के सरकारी सर्वे नंबर 872 में निजी लॉर्ड लखेश्वर स्कूल सालों से संचालित है।

स्कूल की मान्यता शिक्षण सत्र 2024-25 तक के लिए थी जो मार्च 2025 में खत्म हो गई है। स्कूल प्रबंधन ने मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन किया, लेकिन आवेदन के साथ किरायानामा व स्कूल के नाम से संबंधित जमीन के दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए। नतीजा संयुक्त संचालक ग्वालियर ने मान्यता नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिया है। आवेदन निरस्त होने पर स्कूल प्रबंधन ने आयुक्त भोपाल के समक्ष अपील की है, लेकिन मामला नगर परिषद की एनओसी पर आकर अटका हुआ है। सरकारी जमीन में स्कूल भवन है। खसरे में स्कूल संचालक अथवा संस्था का नाम कहीं दर्ज नहीं है।

Next Post

मांडू में आज से कांग्रेस विधायकों का “नव संकल्प शिविर”: 66 विधायक पहुंचे

Mon Jul 21 , 2025
मांडू : पर्यटन नगरी मांडू में कांग्रेस अपने 66 विधायक को सहित वरिष्ठ पदाधिकारी को आगामी 2028 मिशन विधानसभा में इस बार कांग्रेस की सरकार बनाने के साथ कांग्रेस की जमीनी पकड़ को मजबूत करने के लिए मांडू में पहली बार विधायक और पदाधिकारी को राजनीति का पाठ पढ़ना कांग्रेस […]

You May Like