बजट संभावित घोषणाएं: किसानों-महिलाओं को पैकेज, युवाओं के लिए भर्ती; बच्चों को टेट्रा पैक दूध योजना संभव

भोपाल:आज विधानसभा में पेश हो रहे वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में कई बड़ी घोषणाओं की संभावना जताई जा रही है, जिन पर प्रदेश भर की नजर टिकी है। संकेत मिल रहे हैं कि सरकार किसान और महिला वर्ग के लिए बड़े वित्तीय प्रावधान कर सकती है, जिसमें लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाओं के लिए हजारों करोड़ रुपये का इंतजाम शामिल हो सकता है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए हर जिले में प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने तथा सिंचाई मद में उल्लेखनीय राशि बढ़ाने की तैयारी बताई जा रही है।

युवाओं के लिए 50 हजार से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का रास्ता खोलने का प्रावधान भी बजट का अहम हिस्सा बन सकता है। शिक्षा क्षेत्र में मिड-डे मील के तहत एक करोड़ से अधिक बच्चों को टेट्रा पैक दूध देने की नई पहल की घोषणा संभव है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सीएम केयर योजना का दायरा मेडिकल कॉलेजों तक बढ़ाने पर भी विचार है। इन संभावित घोषणाओं को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार के बजट को सामाजिक और विकासोन्मुखी बनाने की तैयारी में जुटी दिखाई दे रही है।

Next Post

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री का पारिवारिक आशीर्वाद: घर पर तिलक कर मीठा खिलाया

Wed Feb 18 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा आज विधानसभा में आगामी वित्त वर्ष का बजट पेश करेंगे। बजट सत्र के इस महत्वपूर्ण दिन की शुरुआत उन्होंने पारिवारिक परंपरा और शुभकामनाओं के साथ की। घर से विधानसभा के लिए रवाना होने से पहले उनकी पत्नी ने उन्हें तिलक लगाया और मुँह […]

You May Like