चुरहट में BLO एवं सुपरवाईजरों को दिया गया प्रशिक्षण

सीधी:विधानसभा स्तरीय बी.एल.ओ. एवं बी.एल.ओ. सुपरवाईजरों को प्रशिक्षित किये जाने हेतु विधानसभा क्षेत्र 76-चुरहट अन्तर्गत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुरहट में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शैलेश द्विवेदी के निर्देशों पर नियुक्त मास्टर ट्रेनरों द्वारा उक्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण में निर्वाचक नामावली के त्रुटि-रहित बनाने, भारत निर्वाचन आयोग के संवैधानिक प्रावधान, बी.एल.ओ. के दायित्वों, बीएजी की नियुक्ति एवं बूथ लेवल एजेंटों के साथ समन्वय स्थापित कर त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाने, घर-घर सर्वे, एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के संबंध में मास्टर ट्रेनर्स दयाशंकर द्विवेदी, कमलेश मिश्रा, प्रभाशंकर मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह, सुखलाल सिंह एवं राकेश कुमार मिश्रा साथ ही दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त कर आए हुए बूथ लेवल अधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी द्वारा सभी बी.एल.ओ. एवं बी.एल.ओ. सुपरवाईजर द्वारा प्रशिक्षण प्रदाय किया जा रहा है।

Next Post

सीधी में ‘‘नशे से दूरी है जरूरी‘‘ अभियान का शुभारंभ, रैली व प्रचार वाहन से जनजागरण

Wed Jul 16 , 2025
सीधी:जिले में 15 जुलाई 2025 से ‘‘नशे से दूरी है जरूरी‘‘ अभियान का शुभारंभ भव्य जनजागरूकता रैली के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सभी ने नशा-मुक्ति की शपथ लेकर की। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रीती पाठक, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी और पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा ने नशा मुक्ति प्रचार […]

You May Like