सीधी में ‘‘नशे से दूरी है जरूरी‘‘ अभियान का शुभारंभ, रैली व प्रचार वाहन से जनजागरण

सीधी:जिले में 15 जुलाई 2025 से ‘‘नशे से दूरी है जरूरी‘‘ अभियान का शुभारंभ भव्य जनजागरूकता रैली के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सभी ने नशा-मुक्ति की शपथ लेकर की। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रीती पाठक, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी और पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा ने नशा मुक्ति प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिलेभर में जाकर हिंदी और बघेली में संदेश प्रसारित करेगा।

विधायक पाठक ने नशामुक्ति की शुरुआत घर से करने की अपील की, वहीं कलेक्टर ने इसे सामाजिक आंदोलन बनाने का आह्वान किया। एसपी वर्मा ने बताया कि नशा स्वास्थ्य, आर्थिक और सामाजिक स्तर पर गंभीर क्षति पहुंचाता है। इस अवसर पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सीधी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहभागी बनें।

Next Post

नशामुक्ति अभियान के तहत साइकिल रैली एवं नशा मुक्ति रथ का आयोजन हुआ

Wed Jul 16 , 2025
ग्वालियर: प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आज सुबह एक साइकिल रैली एवं रथ यात्रा का आयोजन किया गया। यह रैली कटोरा ताल स्थित फ्लैग चौक से इंदरगंज चौराहा पाटनकर बाजार चौराहा दौलतगंज होते हुए महाराज बाड़े पर समाप्त हुई। उक्त रैली में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर […]

You May Like