प्राचीन श्री कोटितीर्थ घाट पर चलाया गया विशेष सफाई अभियान

खण्डवा । तीर्थनगरी ओंकारेश्वर को स्वच्छ और सुंदर बनाने हेतु खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा पहल में सहभागिता निभाते हुए सोमवार को अमावस्या पर्व के अगले दिन यहां के प्राचीन श्री कोटितीर्थ घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

जिसमें पर्यावरण प्रेमी संत शिवगिरी महाराज,समाजसेवी अर्पण दुबे के साथ श्री ओंकारेश्वर मंदिर संस्थान की टीम ने सेवाएं दीं।

महीने में एक बार हर अमावस्या के अगले दिन सफाई अभियान चलाया जाता है, जिसके अंतर्गत यहाँ के मुख्य 10 घाटों के लिए एसडीएम शिवम प्रजापति ने 10 टीमें बनाई हैं, जो लगातार इस अभियान में लगी हुई हैं।

जिसमें पार्षद सुनील सोने और वार्ड वासी,नाविक संघ,व्यापारी संघ,नगर के कुछ आश्रम,धार्मिक संगठन आदि शामिल हैं।

Next Post

30 वरिष्ठ डॉक्टर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

Mon Apr 28 , 2025
मंदसौर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, मंदसौर द्वारा आयोजित “दशपुरकॉन 25” का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा थे, जो विशेष रूप से भोपाल से मंदसौर पधारे। इस गरिमामय अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एम.के. जैन, प्रदेश सचिव […]

You May Like