बालक को सरेराह प्रताड़ित कर डराया, धमकाया

जबलपुर। संजीवनीनगर थाना अंतर्गत धनवंतरीनगर में बच्चों के खेल-खेल में हुए मामूली विवाद के बाद एक पड़ोसी ने 10 वर्ष के मानसिक रूप से कमजोर बालक को सरेराह जान से मारने की धमकी देकर डराया और जान से मारने की धमकी दे डाली।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव आराध्य विहार कॉलोनी धनवंतरीनगर निवासी 74 वर्ष बुजुर्ग एलआईसी से सेवानिवृत्त हैं, उनका 10 वर्षीय नाती मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर है। बीती रात करीब 9 बजे बालक कॉलोनी के अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह अपने मोबाइल से बच्चों का वीडियो भी बना रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले दिलीप खटवानी का नाबालिग बेटा वहां आया और वीडियो बनाने में व्यवधान डालने लगा। दोनों बच्चों के बीच इसी बात को लेकर सामान्य कहा-सुनी हो गई।

बच्चों की इस मामूली बात पर दिलीप के पुत्र ने अपने माता-पिता को मौके पर बुला लिया। दिलीप खटवानी ने 10 साल के बालक को सरेराह अकेला पाकर उस पर बुरी तरह चिल्लाने लगे। दिलीप खटवानी ने उत्तेजित होकर बच्चे को प्रताडि़त किया जान से मारने की धमकी दी। बालक सहम गया। घबराया हुआ बालक किसी तरह चुपचाप अपने घर पहुंचा। उसने डर के कारण घर में किसी को कुछ नहीं बताया और बिना कुछ खाए-पिए ही सो गया। अगले दिन जब कॉलोनी के लोगों के व्हाट्सएप ग्रुप पर इस घटना की चर्चा शुरू हुई, तब जाकर पीडि़त बच्चे के दादा को पूरे घटनाक्रम की भनक लगी। उन्होंने जब नाती से प्यार से पूछा, तो सहमे बच्चे ने रोते हुए पूरी आपबीती बताई। इसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया।

Next Post

ट्रेन में दुल्हन के जेवर लूटने वाला गिरोह और खरीदार ज्वेलर्स गिरफ्तार

Thu Oct 15 , 2026
गुना: रेलवे सफर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले अपराधियों पर जीआरपी गुना ने शिकंजा कसा है। ट्रेन में यात्रियों का सामान पार करने वाले शातिर गिरोह के चोरी किए गए जेवरात खरीदने वाले एक मुख्य आरोपी को जीआरपी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस से धर दबोच […]

You May Like

Play sound