भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए सकोरे वितरण अभियान

भोपाल। भीषण गर्मी को देखते हुए गोल्ड कॉइन सेवा ट्रस्ट द्वारा मूक पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु रोशनपुरा चौराहे पर सकोरे वितरित किए गए। इस दौरान संस्था के कार्यकर्ताओं ने आमजन को भी पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशील रहने और घरों के बाहर पानी रखने के लिए जागरूक किया। संस्था के विनय जैन ‘छोटू’ ने बताया कि यह अभियान शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों और सामाजिक संगठनों से भी इस मुहिम से जुड़ने की अपील की तथा सकोरे प्राप्त करने के लिए संपर्क नंबर 9826416611 जारी किया। ट्रस्ट द्वारा निशुल्क जीवन रक्षक चिकित्सा उपकरण बैंक भी संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में अभिषेक जैन, आकाश जैन, मनोज जोशी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

 

Next Post

ईरानी विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुपालन के लिए यूरोपीय संघ की अपील को किया खारिज

Sun Apr 19 , 2026
मॉस्को, 19 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के आवागमन की स्थिति को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुपालन के लिए यूरोपीय संघ की अपील को खारिज करते हुए इसे “चरम पाखंड” बताया। श्री बगाई यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा […]

You May Like