बुमराह को आराम दे सकती है भारतीय टीम

दुबई, 18 सितम्बर (वार्ता) एशिया कप में अपने आखिरी लीग मुकाबले में भारतीय टीम शुक्रवार को ओमान का सामना करेगी। ओमान का अभी तक इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन खास नहीं रहा है, जबकि भारत ने अपने दोनों मुकाबलों में बड़ी जीत दर्ज की हैं। तो चलिए इस मैच की संभावित एकादश और पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
पहले दो मुकाबलों में मिली शानदार जीत के कारण भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी। वर्कलोड मैनजमेंट को देखते हुए जसप्रीत बुमराह को इस मुकाबले से आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह अर्शदीप सिंह खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
भारत की संभावित टीम : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।

Next Post

विश्व पैरा एथलेटिक्स के पदकों का हुआ अनावरण

Thu Sep 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 सितम्बर (वार्ता) विश्व पैरा एथलेटिक्स के पदकों का शुक्रवार को यहां अनावरण किया गया। इस अवसर पर इन खेलों का थीम सांग भी जारी किया गया। भारत अब तक के सबसे बड़े पैरा खेल आयोजन, इंडियनऑइल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा […]

You May Like