अवैध शराब का निर्माण, विक्रय, संग्रह तथा परिवहन रोकने छापेमारी

ग्वालियर: अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, संग्रह तथा परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखबिर से प्राप्त सुचना एवं नियमित गश्त के आधार पर हजीरा क्षेत्र, चंदनपुरा क्षेत्र, लदेड़ी क्षेत्र, नारायण बिहार कॉलोनी एवं मोहना क्षेत्र में दबिश दी गई। नारायण बिहार कॉलोनी में सचिन भदौरिया के आधिपत्य से 15 पाव देसी मदिरा प्लेन जब्त किए गए एवं समीप ही बृजेश भदौरिया के आधिपत्य से 15 पाव देसी मदिरा प्लेन जब्त किए गए, उक्त दोनों अपराधों में धारा 34(1) के तहत कार्यवाही की गई। लक्ष्मण तलैया क्षेत्र में मुकेश उर्फ गुड्डन तोमर के रिहायशी मकान से 10 पाव देसी मदिरा प्लेन जब्त किए गए एवं आरोपी पर 34(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मोहना क्षेत्र में बरसाना कंजर बस्ती में 7 ड्रम में 3500 किलो गुड लाहन बरामद किया गया, जिसका सैंपल ले कर, शेष गुड लाहन को मौके पर नष्ट किया गया। उक्त कार्यवाही में आरोपीगण के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 05 अपराध पंजीबद्ध किए गए। उक्त कुल जब्त अवैध शराब एवं मौके पर नष्ट किए गुड लाहन की अनुमानित कीमत लगभग 39,000 रुपए है।

उक्त कार्यवाही आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी के निर्देशन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मोनिका पाठक, संतोष यादव, कृष्ण कांत शर्मा उपनिरीक्षक हरेंद्र मावई, शिवा रघुवंशी तथा मुख्य आरक्षक रवि बघेल, प्रकाश सखवार, ब्रजेश नागर, आरक्षक मनोज यादव, चेतन जयंत, राहुल त्यागी, राघवेंद्र भदौरिया, प्रशांत मुद्गल, अंजली शर्मा एवं अन्य स्टाफ का योगदान रहा।

Next Post

कान्हा में 11 माह की बाघिन शावक की मौत, शरीर पर मिले संघर्ष के निशान

Tue Sep 29 , 2026
कान्हा टाइगर रिजर्व के नक्तीघाटी बीट में 11 माह की बाघिन शावक मृत मिली। गश्ती दल को शव मिलने के बाद वन विभाग ने जांच की। शावक के शरीर पर दूसरे वन्यजीव के साथ संघर्ष के निशान और चोटें मिली हैं। पशु चिकित्सकों ने आपसी संघर्ष से मौत की संभावना […]

You May Like