नयी दिल्ली, 28 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि चुनाव आयोग को समझ लेना चाहिए कि वह भारत के नागरिकों की नागरिकता तय करने वाला संस्थान नहीं है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि उच्चतम न्यायालय के पिछले वर्ष सेवानिवृत्त हुए न्यायाधीश सुधांशु धूलिया ने एक अंग्रेजी अखबार में स्पष्ट रूप से कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसएआर) प्रक्रिया के तहत नागरिकता तय करना चुनाव आयोग का काम या संवैधानिक जिम्मेदारी नहीं है। नागरिकता का निर्धारण संसद द्वारा समय-समय पर संशोधित नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत होता है।
उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे मुख्य चुनाव आयुक्त ने नागरिकता और अन्य मुद्दों पर जानबूझकर और स्पष्ट रूप से संविधान का उल्लंघन किया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने जेन-जेड मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने के लिए भी फॉर्म-6 में अवैध बदलाव किया है।
श्री रमेश ने कहा कि लोकतंत्र को खत्म कर दिया गया है और इसको फिर से हासिल करने की लंबी यात्रा में पहला कदम मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के लिए मोर्चे के रूप में काम कर रहे हैं और संविधान के लिए अपमान हैं।
Next Post
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा से कथित रेप की अफवाह पर भारी हिंसा, 10 दिनों के लिए कक्षाएं स्थगित
Mon Sep 28 , 2026
कपूरथला/जालंधर (पंजाब), पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के कैंपस में एक छात्रा के साथ कथित उत्पीड़न और रेप की खबर फैलने के बाद रविवार को स्थिति पूरी तरह बेकाबू हो गई। न्याय और पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसके दौरान […]

You May Like
-
2 years ago
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
