लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा से कथित रेप की अफवाह पर भारी हिंसा, 10 दिनों के लिए कक्षाएं स्थगित

कपूरथला/जालंधर (पंजाब), पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के कैंपस में एक छात्रा के साथ कथित उत्पीड़न और रेप की खबर फैलने के बाद रविवार को स्थिति पूरी तरह बेकाबू हो गई। न्याय और पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसके दौरान कथित तौर पर यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ की गई और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। इस भारी हिंसा और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आज सोमवार से अगले 10 दिनों के लिए रेगुलर क्लास और मिड-टर्म परीक्षाओं को स्थगित करने का आधिकारिक ऐलान किया है।

अनजान आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज, SIT गठित; यूनिवर्सिटी ने रेप की घटनाओं के दावों को बताया अफवाह

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए मौके पर पहुंचे डीआईजी नवीन सिंगला और एसपी हरिंदर गिल ने छात्रों को शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रों की शिकायत और बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार (रैप) का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस कैंपस और जी-3 हॉस्टल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि, दूसरी ओर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस के भीतर किसी भी प्रकार की रेप की घटना से साफ इनकार करते हुए इसे महज एक ‘अफवाह’ करार दिया है।

छात्रों को हॉस्टल के भीतर रहने की सलाह, स्थिति नियंत्रण में लेकिन कैंपस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रविवार रात से ही विश्वविद्यालय परिसर में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, छात्रों को अपने अभिभावकों से सलाह लेकर इन 10 दिनों के दौरान अपने घर लौटने की अनुमति दी गई है, जबकि कैंपस में ही रुकने वाले छात्रों को सुरक्षा की दृष्टि से अपने हॉस्थलों के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है। परीक्षाएं स्थगित होने के बाद नया शेड्यूल यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम (UMS) के जरिए बाद में जारी किया जाएगा।

Next Post

मुरैना में राजा दक्ष प्रजापति जयंती पर निकली शोभायात्रा

Mon Sep 28 , 2026
मुरैना: मुरैना में राजा दक्ष प्रजापति की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में करौली से दक्ष प्रजापति विकास संस्थान के संरक्षक रामेश्वर ठेकेदार, सचिव गंगाराम प्रजापत, श्रीपत प्रजापत, पार्षद गोपाल, मिश्रीलाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश […]

You May Like