​नाशिक के निफाड में अनोखा विरोध: नगर पंचायत कार्यालय में अधिकारी की टेबल पर छोड़े आवारा कुत्ते

नासिक। महाराष्ट्र के नाशिक जिले के निफाड में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर अनोखा विरोध देखने को मिला। कुछ प्रदर्शनकारी बोरे में आवारा कुत्तों को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए और मुख्य अधिकारी धीरज भामरे के सामने कुत्तों को बोरे से निकालकर टेबल पर रख दिया।
यह विरोध युवा सेना के जिलाध्यक्ष विक्रम रंधावे के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि निफाड शहर और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का दावा है कि कई नागरिकों को कुत्तों के काटने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि समस्या को लेकर प्रशासन को कई बार शिकायत और लिखित आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर इस अनोखे विरोध का वीडियो अब चर्चा में है।

.....

Next Post

मोदी सरकार के मंत्रियों की चिंतन या 'चिंता' बैठक : कांग्रेस

Thu Sep 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 23 और 24 सितंबर को केंद्रीय मंत्रियों की चिंतन बैठक बुलाये जाने पर तंज कसते हुए कहा है कि यह मंत्रियों की चिंतन बैठक से ज्यादा ‘चिंता’ बैठक प्रतीत हो रही है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश […]

You May Like

मनोरंजन