उज्जैन:प्रयागराज महाकुंभ में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हुई हर्षा रिछारिया बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन के लिए पहुंची। हर्षा ने कुंभ के दौरान अखाड़े में रहकर लोगों के बीच जमकर सुर्खियां बटोरी। इनके वीडियो और रील भी खबू वायरल हुए थे।
उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ओम नम: शिवाय का जाप किया। हर्षा परिजनों के साथ उज्जैन आई थी। पुजारी अर्पित शर्मा ने हर्षा का पूजन कराकर मस्तक पर चंदन का तिलक लगाया। हर्षा ने मीडिया से कहा यहाँ आकर उन्हें पॉजिटिव एनर्जी मिली है। हर्षा का परिवार भोपाल में रहता है जबकि वह उत्तराखंड के हरिद्वार में रह रही हैं।
