भोपाल।राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हिमांशु जायसवार ने राजधानी में एंबेड प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए डेंगू नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर लार्वा मिल रहा है, उनका चिन्हीकरण कर ब्रीडिंग सोर्स खत्म किया जाए। बैठक में डॉ. संतोष भार्गव, रत्नेश सिंह, कृष्णा पटेल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। डॉ. जायसवार ने सभी जिलों में वॉलंटियर मॉडल लागू करने और संक्रमण काल में जनजागरूकता गतिविधियां बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने परियोजना की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के सुझाव भी दिए।
