ऑटो के लिए पीला और ई-रिक्शा के लिए नीला स्टीकर

दमोह:शहर में संचालित ऑटो और ई रिक्शा की नंबरिंग का काम यातायात पुलिस ने शुरू कर दिया है.अब इसी से इन वाहनों की पहचान होगी. बुधवार को यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को ने करीब एक दर्जन से अधिक ऑटो जब्त किए. यातायात पुलिस का कहना है कि दमोह शहर में संचालित करीब ढाई हजार ऑटो, ई-रिक्शा की पहचान करने के लिए उनकी नंबरिंग होना आवश्यक है, ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में ऑटो चालक की पहचान हो सके.

यातायात प्रभारी मार्को ने बताया कि एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर बीते एक पखबाड़े से शहर के ऑटो चालकों को सुझाव दिया जा रहा था कि वह अपना वेरीफिकेशन, ऑटो के दस्तावेज और लाइसेंस की प्रति यातायात थाने में जमा करें, लेकिन किसी ने बात नहीं सुनी.इसलिए अब सख्ती दिखानी पड़ रही है.उन्होंने बताया कि ऑटो रिक्शा के लिए पीला स्टिकर और ई रिक्शा के लिए हरा स्टिकर तय किया है.जो ऑटो चालक अपना ड्राइविंग लाइसेंस, ऑटो के रजिस्ट्रेशन की कॉपी और पुलिस वेरिफिकेशन लेकर यहां पहुंच रहा है उसके ऑटो में स्टीकर लगाया जा रहा है.

Next Post

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का आज होने वाला कार्यक्रम निरस्त

Thu Mar 6 , 2025
लालबर्रा,जनपद पंचायत लालबर्रा द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का आज होने वाला सामूहिक विवाह का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। इस हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री मंडलोई द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। ज्ञात हो कि सम्पूर्ण बालाघाट जिले की सभी जनपद पंचायतो में अलग अलग तिथियों […]

You May Like