इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला से मिले मोदी, दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढाने पर हुई बात

रोम, 20 मई (वार्ता) इटली की दो दिन की यात्रा पर गये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को यहां इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मुलाकात के बाद श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा ,” मैंने रोम में राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला से मुलाकात की। हमने भारत और इटली के बीच मित्रता से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसमें व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक संबंध शामिल हैं। हमने इस बारे में बात की कि हमारे देश कृत्रिम बुद्धिमत्ता, महत्वपूर्ण खनिज, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्रो में सहयोग कैसे बढा सकते हैं। ” राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद श्री मोदी इटली की राष्ट्रपति जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद उनका स्वदेश लौटने का कार्यक्रम है।

Next Post

अमेरिकी सीनेट में ईरान के खिलाफ तैनात सैनिकों को वापस लाने की तैयारी, ट्रंप बोले..युद्ध जल्द समाप्त होगा..

Wed May 20 , 2026
वाशिंगटन, 20 मई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ जारी संघर्ष को ‘बहुत जल्द’ समाप्त होने की उम्मीद कर रहे हैं और इसके परिणामस्वरूप तेल की कीमतों में भारी गिरावट आ सकती है। दूसरी ओर, अमेरिकी सीनेट ने एक युद्ध अधिकार प्रस्ताव […]

You May Like