सगाई से पहले ही टूटा भरोसा, मंगेतर ने युवती को होली खेलने पर पीटा

इंदौर।लसुड़िया थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि मारपीट करने वाला कोई और नहीं, बल्कि वही युवक है जिससे युवती की सगाई होने वाली थी। महज इस बात पर विवाद हो गया कि युवती अपने भाभी के भाई के साथ होली क्यों खेल रही थी। पुलिस ने आरोपी और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, नर्मदा कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने आरोपी अरुण नायक और उसके भाई संजय नायक निवासी लोहा मंडी, देवास नाका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर पर अपनी भाभी के भाई के साथ होली खेल रही थी। तभी वहां अरुण पहुँचा, जिससे उसकी सगाई की बात चल रही थी।आरोपी अरुण ने जब युवती को किसी अन्य के साथ होली खेलते देखा, तो वह आगबबूला हो गया। उसने चिल्लाते हुए पूछा, “तू किसके साथ होली खेल रही है?” जब युवती ने सफाई दी कि वह भाई और भाभी है, तो आरोपी ने आव देखा न ताव और गालियां देना शुरू कर दिया।पीड़िता के मुताबिक, जब उसने गाली देने से मना किया और विरोध जताया, तो अरुण ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। विवाद के दौरान आरोपी का भाई संजय भी वहां मौजूद था। लसुड़िया पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अरुण नायक और संजय नायक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

बंडा अस्पताल में हड़कंप, निरीक्षण में नदारद मिले डॉक्टर और स्टाफ पर गिरेगी गाज

Fri Mar 6 , 2026
सागर। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था एवं जिलेवासियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवता में सुधार, चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य अमले की मुस्तैदी के लिए लगातार का कार्य किया जा रहा है। जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करने एवं आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर […]

You May Like

मनोरंजन