दूध की बजाय रिफाइंड तेल से बन रहा चीज

नागरिक उपभेाक्ता मार्गदर्शक मंच ने की कार्रवाई की मांग

जबलपुर: जबलपुर में कई जगह दूध की बजाय रिफाइंड तेल से चीज का उत्पादन किया जा रहा है और कई रेस्टारेंट या होटलों से इसी रिफाइंड तेल से बने चीज वाला पीजा-बर्गर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। जिसकी जानकारी भी संबंधित दुकानदारों द्वारा छिपाई जा रही है। इसलिए ऐसे सभी दुकानदारों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के लिए नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग को पत्र लिखकर भेजा है।

इस बड़ी लापरवाही से कई लोग बीमार भी हो रहे हैं। मंच के डॉ. पीजी नाजपांडे, रजत भार्गव ने बताया कि नियम अनुसार पूर्ण दूध या आंशिक दूध के फेट और प्रोटीन को जमा (कोयाग्युलेट) कर चीज का उत्पादन किया जाना चाहिए लेकिन अनेक जगह चीज सस्ते रिफाइंड तेल के फेट से बनाया जा रहा है।
दुकान छिपा रहे जानकारी
डॉ. पीजी नाजपांडे के अनुसार चीज के बावद् खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के अनुसार डेयरी प्रॉडक्ट्स एवं एनालॉग के तहत रेग्युलेशन 2.1.6 को 5 फरवरी 2012 को लागू किया गया है। इसके अनुसार पिज्जा चीज में दूध फेट कम से कम 35 प्रतिशत होना अनिवार्य है। खाद्य सुरक्षा नियम 2011 के अनुसार रेग्युलेशन 2.4.5 के तहत उपयोग में लाई गई सामग्री का विवरण देना अनिवार्य है। लेकिन दुकानदारों द्वारा इसकी जानकारी छिपायी जा रही है।

Next Post

अमेरिका के सहायक व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच इस सप्ताह पांच दिन की भारत यात्रा पर आएंगे

Tue Mar 25 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) भारत सहित विभिन्न देशों के विरुद्ध जवाबी ऊंचे आयत शुल्क लगाने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणाओं के बीच अमेरिका के सहायक व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच इस सप्ताह अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की यात्रा पर आएंगे। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने इस यात्रा […]

You May Like