इंदौर: कनाडिया थाना पुलिस ने प्रगति विहार कॉलोनी, बिचौली मर्दाना में जुए का अड्डा संचालित करने की सूचना पर छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश के 145 पत्ते और 69,140 नगद बरामद किए हैं.
कनाडिया थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मकान नंबर 67, प्रगति विहार कॉलोनी में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं. इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा और मौके से जितेंद्र सिंह, पंकज वैध, चैनसिंह परिहार, सचिन चौहान, जीवन हिवले और महेश झावरे को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 145 ताश के पत्ते और 69,140 नगद जब्त किए है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया है. सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है.
