पटाखे चलाते समय जरा सी लापरवाही बन सकती है बड़ी परेशानी, ग्वालियर नगर निगम ने जारी किये इमरजेंसी नंबर और एडवाइजरी

ग्वालियर। नगर निगम ने शहरवासियों को घरों की छतों और बालकनियों पर पुराना कबाड़, कपड़े, कचरा और लकड़ी के टुकड़े जमा नहीं रखने की सलाह दी है, ताकि आग फैलने की आशंका को कम किया जा सके। ग्वालियर नगर निगम ने शहर में दिवाली पर एडवाइजरी और इमरजेंसी मोबाइल नंबर जारी किये हैं।
निगम कमिश्नर अभिषेक चौधरी ने अनुरोध किया है कि वे पटाखे खुले और सुरक्षित स्थान पर ही चलाएं। मकानों, दुकानों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संकरी गलियों के आसपास आतिशबाजी करने से बचें।
कमिश्नर ने कहा है कि गाड़ियां, टेंट, टीनशेड और ज्वलनशील पदार्थों के आसपास पटाखे चलाने से दुर्घटना हो सकती है और वो खतरनाक हो सकता है इसलिए आतिशबाजी चलते समय सावधानी बरतें जिससे त्यौहार की खुशियां परेशानी या फिर किसी दुर्घटना में न बदलें। कमिश्नर ने अपील की है कि बच्चे जब आतिशबाजी चलायें तो बड़े उनके साथ आवश्यक रूप से रहें और बच्चों को सूती कपड़े पहनाएं क्योंकि सिंथेटिक कपड़ा आग पकड़ सकते हैं।
अग्निशमन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
कमिश्नर के निर्देश पर अग्निशमन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है, विभाग ने अपील की है कि आतिशबाजी चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें जिससे त्यौहार की खुशियां किसी दुर्घटना में न बदलें। विभाग ने पटाखे चलाने से लेकर आपातकालीन स्थिति में किए जाने वाले उपायों तक के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
घर में रखें आग बुझाने के इंतजाम
अग्निशमन विभाग ने शहर के लोगों से उनके घर में और दुकानों में आग से बचाव के जरूरी इंतजाम रखने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि घर और दुकान में फायर एक्सटिंग्विशर आवश्यक रूप से रखें इसके साथ ही, पानी से भरी बाल्टियां, रेत से भारी बाल्टियां भी रखें, विभाग ने फर्स्ट एड बॉक्स हमेशा तैयार रखने का भी अनुरोध किया है। विभाग ने सलाह दी है कि रॉकेट और आसमान में छोड़े जाने वाले पटाखे छोड़ते समय उनकी दिशा का विशेष ध्यान रखें जिससे वे किसी मकान, झोपड़ी या बालकनी में न गिरें।
आग लगने पर 101, इमरजेंसी नंबरों का इस्तेमाल करें
नगर निगम ने शहर के लोगों से कहा है कि यदि कहीं आग लगती है या फिर कोई दुर्घटना होती है तो घबराने की जगह तुरंत नजदीकी फायर स्टेशन या अग्नि सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को सूचना दें। इसके लिए फायर कंट्रोल रूम के नंबर 101, 0751-2342101, 2438361 और 2340489 पर कॉल करें,कंट्रोल रूम पर 24 घंटे सूचना दी जा सकती है।
इन अधिकारियों को भी दी जा सकती है सूचना
फायर कंट्रोल रूम के नंबरों के साथ ही किसी अप्रिय स्थिति में अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार मोबाइल नंबर 9039026639, नोडल अधिकारी फायर रजनीश गुप्ता मोबाइल नंबर 9644405510, फायर ऑफीसर उमंग प्रधान मोबाइल नंबर 8878432178, सहायक फायर ऑफिसर जोगेन्द्र सिंह मोबाइल नंबर 9074092743, प्रभारी बाडा फायर सब स्टेशन पूरन सिंह मोबाइल नंबर 9174426258, 0751-2438326, प्रभारी मुरार फायर सब स्टेशन अनिल चंदेल मोबाइल नंबर 8435379186, 0751-2438324, प्रभारी पुरानी छावनी फायर सब स्टेशन सुनील कुशवाहा मोबाइल नंबर 8959239594, 0751-2438368 पर सूचना दे सकते हैं।

Next Post

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएँ

Sun Nov 8 , 2026
ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दीपावली पर समस्त देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रकाश, उल्लास और खुशियों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री […]

You May Like