न्यायाधीशों ने किया किशोर – महिला वार्ड का निरीक्षण

सतना: केन्द्रीय जेल सतना के किशोर और महिला वार्ड का बुधवार को न्यायाधीशों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

केन्द्रीय जेल में बुधवार को न्यायाधीश सोनम शर्मा प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड सतना एवं श्रीमती आरती पाण्डेय सदस्य किशोर न्याय बोर्ड सतना द्वारा निरीक्षण किया गया। न्यायाधीशों द्वारा जेल के सेक्टर नम्बर 08 में स्थित किशोर वार्ड एवं महिला वार्ड का निरीक्षण करने के बाद जेल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती लीना कोष्टा जेल अधीक्षक, श्रीकांत त्रिपाठी जेल उप अधीक्षक, अनिरूद्ध कुमार तिवारी कल्याण अधिकारी, अनिल प्रताप सिंह सहायक जेल अधीक्षक / अष्टकॉण अधिकारी व जेल स्टॉफ उपस्थित रहा।

अर्थदंड जमा होने पर बंदी रिहा

दण्डित बंदी राममिलन मवासी को न्यायालय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश नागौद द्वारा आजीवन कारावास और 47,000 रू के अर्थदंड की सजा सुनाई गई थी। अर्थदंड न देने पर क्रमशः 01 वर्ष, 04 माह सश्रम कारावास से दण्डित किया गया। श्रीमती रूपाली सिंह उइके, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतना व प्रमोद तिवारी, संचालक, अनुपमा एजुकेशन सोसायटी सतना के विशेष प्रयास से उक्त बंदी का अर्थदण्ड 40,000 रू जमा किया गया। नतीजतन आवश्यक कार्यवाही करने के बाद बंदी को रिहा कर दिया गया।

Next Post

यूनियन बैंक में नकबजनी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Thu Oct 15 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के ढाना चौकी स्थित आर्मी कैंप, एनसीओ एकेडमी ढाना परिसर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात्रि में अज्ञात आरोपी द्वारा […]

You May Like