
जबलपुर। धान की खरीदी, परिवहन और मिलिंग में फर्जीवाड़ा 30 करोड का घोटले में फरार इनामीआरोपी कृष्ण कुमार भगत 28 साल निवासी टोला टेकारी थाना वारासिवनी जिला बालाघाट को पुलिस गिरफ्तार कर शहर लेकर आ गई है पकड़े गए आरोपों के खिलाफ कुंडम थाने में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विदित हो कि धान की खरीदी, परिवहन और मिलिंग में फर्जीवाड़ा 30 करोड का घोटाला सामने आने के बाद फर्जीवाड़े में शामिल 74 लोगों के खिलाफ जिले के 12 थानों में एफ आई आर दर्ज की गई है। इस फर्जीवाड़े मेंं मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कारपोरेशन के प्रभारी जिला प्रबंधक सहित 13 कर्मचारी, 17 राइस मिलर संचालक, 25 सोसाइटी, उपार्जन केंद्र के 44 कर्मचारी कुल 74 व्यक्तियों के खिलाफ 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
