केमिकल से भरा ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए पलटा, बाधित हुआ यातायात

इंदौर: तेज रफ्तार के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया. पिपलियाहाना चौराहा क्षेत्र में देर रात केमिकल की बोरियों से भरा एक ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डिवाइडर भी लंबी दूरी तक टूट गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और यातायात प्रभावित हुआ.ट्रक नम्बर एमपी 09 एचएच 6472 बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात करीब साढ़े तीन बजे तेज रफ्तार में था.

चौराहे पर पहुंचते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक सीधे डिवाइडर से जा टकराया. टक्कर के बाद ट्रक वहीं पलटी खा गया. ट्रक में केमिकल की भारी बोरियां भरी हुई थीं, जिससे पलटने के बाद वाहन के आगे हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा. हादसे में चालक को चोट लगने की बात सामने आई है, हालांकि वह कब और कहां इलाज के लिए गया, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है.

घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस और संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. सुबह ट्रक को सीधा कर सड़क से हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई, लेकिन केमिकल की बोरियों के अधिक वजन के कारण पहली क्रेन से ट्रक खड़ा नहीं हो सका. इसके बाद दूसरी बड़ी क्रेन मंगाई गई, तब जाकर ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू हो सकी. पुलिस की मौजूदगी में यातायात को धीरे धीरे सुचारू किया.

Next Post

दहेज प्रताड़ना में आत्महत्या: नवविवाहिता की मौत पर पति-सास पर केस दर्ज

Wed Dec 24 , 2025
इंदौर:नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच के बाद चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. हीरानगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर में हुई युवती की मौत को पुलिस ने दहेज प्रताड़ना से जुड़ा पाया है. जांच के आधार पर पति और सास के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण […]

You May Like