बरई व खेड़ा वीरान सहित कई गाँवों में बनाई गईं फॉर्मर आईडी

ग्वालियर/ जिले के गाँव-गाँव में किसानों की फॉर्मर आईडी, ईकेवायसी, भू-लेख रिकॉर्ड की आधार से लिंकिंग व आधार से बैंक खाते लिंक करने का काम जारी है। इस क्रम में जिले के ग्राम बरई व खेड़ा वीरान सहित अन्य गाँवों में पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक सहित अन्य मैदानी कर्मचारी पहुँचे और किसानों की ऑनलाइन फार्मर आईडी बनवाई और ई-केवायसी का काम भी कराया।

एसडीएम डबरा दिव्यांशु चौधरी ने डबरा के ग्राम खेड़ा वीरान पहुँचकर फार्मर आईडी व ई-केवायसी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि इस कार्य की लगातार मॉनीटरिंग करें और ग्रामीणों को इसके प्रति जागरुक भी करें।

 

योजनाओं का लाभ लेने के लिये फार्मर आईडी व डीबीटी जरूरी

 

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने किसान भाईयों से भी अपील की है कि वे अपनी फॉर्मर आईडी अवश्य बनवा लें। किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ अब उन्ही किसानों को मिलेगा, जिनकी फॉर्मर रजिस्ट्री अर्थात फॉर्मर आईडी बन जायेगी। साथ ही पीएम किसान पोर्टल पर ईकेवायसी, भू-अभिलेख रिकॉर्ड की आधार से लिंकिंग एवं बैंक खाते से आधार लिंक कराकर डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) कराना भी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये अब अनिवार्य हो गया है।

Next Post

पोलो ग्राउंड में गैर-खेल आयोजनों पर रोक लगे,​ एडवोकेट बिलगैया पहुंचे कलेक्टर के पास

Fri Feb 21 , 2025
शिवपुरी। शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में गैर-खेल आयोजनों पर रोक लगाने की मांग को लेकर अधिवक्ता संजीव बिलगैया ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि ये मैदान खिलाड़ियों, सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के अभ्यास और मॉर्निंग वॉक के लिए जरूरी है। अधिवक्ता ने कहा […]

You May Like