सड़क दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान के लिए किए जा रहे हैं प्रयास

भोपाल, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद पुलिस द्वारा आज उसकी पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल मोटर साइकिल सवार एक व्यक्ति फिसलकर टोल टैक्स के पास गढमुर्रा विदिशा भोपाल रोड पर गिर गया। वह रोड के किनारे घायल अवस्था में पडा था। सूचना पर घायल को इलाज के लिए समीप के अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में वहां से हमीदिया अस्पताल भेजा गया, जहां रात्रि में उसकी मृत्यु हो गई है। हमीदिया अस्पताल से सीएमओ डाॅ पुनीत किरार की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।

जांच के दौरान अज्ञात मृतक पुरूष उम्र करीबन 36 वर्ष के परिजनों की तलाश की गई, लेकिन अज्ञात मृतक पुरूष के परिजनो का कोई पता नही चला सका है। पुलिस द्वारा उसकी पहचान को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

Next Post

मोहन यादव ने भारत रत्न नानाजी देशमुख को अर्पित की श्रद्धांजलि

Thu Feb 27 , 2025
भोपाल, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “राष्ट्र ऋषि” भारत रत्न श्री नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. यादव ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और समाज सुधारक श्री नानाजी देशमुख को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शिक्षा, गरीब […]

You May Like