भोपाल, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “राष्ट्र ऋषि” भारत रत्न श्री नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. यादव ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और समाज सुधारक श्री नानाजी देशमुख को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शिक्षा, गरीब कल्याण और सर्वांगीण विकास के प्रति श्री नानाजी देशमुख के विचार और कृतित्व राष्ट्र निर्माण के आधार हैं और हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री नानाजी देशमुख ने ग्रामीण विकास और शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए जीवन पर्यन्त काम किया और समाजसेवा को ही अपना ध्येय बनाया।
