पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस का परिचालन फिर से शुरू होगा

इस्लामाबाद 18 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने मंगलवार को कहा कि जाफर एक्सप्रेस का परिचालन फिर से शुरू होगा।

इस्लामाबाद में संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान रेल मंत्री ने कहा कि बलूचिस्तान में ट्रेन संचालन के लिए सुरक्षा बढ़ाने के लिए ड्रोन निगरानी शुरू की जाये। इसके साथ ही सुरक्षा में सुधार के लिए देश भर में रेलवे स्टेशनों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पिछले सप्ताह बोलन जिले के पास पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस पर आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान रेलवे ने पंजाब और सिंध से बलूचिस्तान तक इसका परिचालन स्थगित कर दिया था।

 

Next Post

गाजा पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 326 हुयी, सैकड़ों घायल

Tue Mar 18 , 2025
काहिरा, 18 मार्च (वार्ता) इजरायली सेना ने गाजा में विभिन्न स्थानों पर हवाई हमले किये हैं जिसमें कम से कम 326 लोग मारे गये और सैकड़ों अन्य घायल हो गये। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य विभाग ने आज प्रेस बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार, पिछली रिपोर्टों में बताया […]

You May Like