
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में नियंत्रण रेखा यानी LoC के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे यह मुठभेड़ शुरू हुई।
इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाबल पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे हैं।
